छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स.. इन जिलों के लिए अलर्ट..

Team 24 News
2 Min Read
छत्तीसगढ़ मौसम
छत्तीसगढ़ मौसम कैसा रहेगा ?

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स..  छत्तीसगढ़ में मौसम से जुड़ी खबरें आ रही है कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। खबर आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं खबर अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई और कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

छत्तीसगढ़ मौसम खबर.. आज भी बारिश होने की संभावना..

मौसम को लेकर खबरें आ रही है कि आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। बीते रविवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए अलर्ट..

मौसम को लेकर बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरिया, चिरमिरी, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में आंधी आने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। 

तेज गर्मी और उमस : अप्रैल के महीना जाने वाला है और मई आने वाला है इन दिनों प्रदेश की जनता गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के 3 खास खबरें.. दूसरे चरण मतदान संपन्न.. कैसा रहेगा आज का मौसम.. विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर..

Share This Article
Follow:
हम आपको योजना और मनोरंजन, नौकरी और शिक्षा से संबंधित समाचार प्रदान करते हैं। हम वेब सीरीज, टीवी शो, तकनीक सम्बन्धी समाचार, वेब-कहानियां, ऋण, बीमा, पैसे कमाने, cryptocurrency, शेयर बाजार, ऑटो और अन्य मुद्दों पर आपको नवीनतम जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।हमारा मिशन है आपको सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी समाचार प्रदान करके आपको ज्ञानवर्धक और रोचक सामग्री साझा करना। हम अपडेटेड खबरों का संग्रह करते हैं और इसे विभिन्न श्रेणियों में विभाजित करके आपके लिए सरल बनाते हैं ताकि आप आसानी से अपनी पसंदीदा विषयों पर पढ़ सकें।