छत्तीसगढ़ में नौतपा तेज गर्मी.. लू का यलो अलर्ट.. जानिए कहाँ तक पहुंचा मानसून.. आज कैसा रहेगा मौसम ? 

Team 24 News
2 Min Read
chattisgarh weather

छत्तीसगढ़ मौसम : नौतपा का आज सातवां दिन है इन दिनों प्रदेश में तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने आ रही है बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।

तापमान : तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ आज कैसा रहेगा मौसम..

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

जानिए कहाँ तक पहुंचा मानसून..

मानसून को लेकर आ रही खबरों के अनुसार गुरुवार को मानसून केरल पहुंच गया। मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला, धुबरी है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यही स्थिति रही तो छत्तीसगढ़ में इस साल समय के पहले मानसून दस्तक दे सकता है।

Share This Article
Follow:
हम आपको योजना और मनोरंजन, नौकरी और शिक्षा से संबंधित समाचार प्रदान करते हैं। हम वेब सीरीज, टीवी शो, तकनीक सम्बन्धी समाचार, वेब-कहानियां, ऋण, बीमा, पैसे कमाने, cryptocurrency, शेयर बाजार, ऑटो और अन्य मुद्दों पर आपको नवीनतम जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।हमारा मिशन है आपको सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी समाचार प्रदान करके आपको ज्ञानवर्धक और रोचक सामग्री साझा करना। हम अपडेटेड खबरों का संग्रह करते हैं और इसे विभिन्न श्रेणियों में विभाजित करके आपके लिए सरल बनाते हैं ताकि आप आसानी से अपनी पसंदीदा विषयों पर पढ़ सकें।